भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस से 15 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफतार
Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 13 Apr 2026 11:41 PM
भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस से 15 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफतार
जमालपुर. जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 से रेलवे सुरक्षा बल व सीआइबी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. बरामद गांजे का बाजार मूल्य लगभग 7.50 लाख बताया गया. बताया गया कि आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि भागलपुर से सूरत जा रही 22948 डाउन एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल बोगी में गांजे की बड़ी खेप की तस्करी की जा रही है. सूचना के आधार पर आरपीएफ व सीआइबी टीम द्वारा जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर रुकने वाली भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस के एक जनरल डब्बे की तलाशी ली गयी. जिसमें दो पिट्ठू बैग में 15 किलो गांजा बरामद किया गया. गांजा को कागज के पैकेट के अंदर सील किया गया था. इस दौरान वासुदेव मंडल को गिरफ्तार किया गया. जो ब्रह्मदेव मंडल का पुत्र है और कल्याणपुर के बंगाली टोला का निवासी है. जिसे आगे की कार्रवाई के लिए रेल थाना जमालपुर को सौंप दिया गया. छापेमारी दल में आरपीएफ इंचार्ज राजीव नयन, सब इंस्पेक्टर जेआर मीणा, कांस्टेबल अनुज यादव तथा सीआईबी इंस्पेक्टर एसके सुधा व कांस्टेबल रवि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










