दुर्योधन की मौत मामले में पत्नी रीना व प्रेमी चौकीदार गुरुदेव गिरफ्तार

Updated at : 06 Aug 2019 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्योधन की मौत मामले में पत्नी रीना व प्रेमी चौकीदार गुरुदेव गिरफ्तार

हवेली खड़गपुर : हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के कैथी धपरी गांव में अवैध संबंध का विरोध करने पर शनिवार को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद हुई मारपीट में पति की मौत मामले में खड़गपुर पुलिस ने मृतक की पत्नी रीना देवी और प्रेमी चौकीदार गुरुदेव पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं […]

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर : हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के कैथी धपरी गांव में अवैध संबंध का विरोध करने पर शनिवार को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद हुई मारपीट में पति की मौत मामले में खड़गपुर पुलिस ने मृतक की पत्नी रीना देवी और प्रेमी चौकीदार गुरुदेव पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.

कैथी धपरी गांव निवासी मनोज यादव की पत्नी रीना देवी को गांव के चौकीदार गुरुदेव पासवान द्वारा कई दफा अपने साथ भाग ले जाने का आरोप मृतक के भाई और साला ने लगाया. तीन बच्चों की मां रीना भी चौकीदार गुरुदेव के प्रेमजाल में फंसकर पति के साथ अच्छा बर्ताव नहीं करती थी.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक बार मृतक मनोज ने खड़गपुर थाने पहुंचकर तत्कालीन थानाध्यक्ष से चौकीदार गुरुदेव पासवान द्वारा अपनी पत्नी को भगा ले जाने की शिकायत की गयी थी. जिसके बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष ने गुरुदेव पासवान को कड़ी फटकार लगायी थी और ऐसा नहीं करने की सख्त हिदायत दी थी.
लेकिन थानाध्यक्ष के स्थानांतरण के बाद चौकीदार गुरुदेव पासवान नयी चाल के तहत रीना देवी को एकबार फिर भगा ले आया और जब रीना वापस आयी तो पति के साथ सुनियोजित तरीके से मारपीट कर उसे घायल कर दिया और चुपचाप इलाज के लिए मुंगेर में भर्ती करा दिया था. जहां पति मनोज उर्फ़ दुर्योधन की मौत हो गयी.
मृतक मनोज के भाई और साला ने मौत के लिए रीना देवी और चौकीदार गुरुदेव पासवान को जिम्मेदार बताया. इसके बाद खड़गपुर पुलिस ने देर रात पत्नी रीना देवी और गुरुदेव पासवान को गिरफ्तार कर लिया. इधर अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी पोलस्त कुमार ने बताया कि चौकीदार गुरुदेव पासवान को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की पूरी तफ्तीश की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन