मुंगेर सेवा मंच ने रेलयात्रियों के बीच किया पेयजल का वितरण

Published by : VINOD RAO Updated At : 25 May 2026 9:56 PM

विज्ञापन

भारतीय रेल केवल यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने का माध्यम नहीं, बल्कि मानवता और सहयोग की भावना को जोड़ने वाला एक विशाल परिवार है.

विज्ञापन

जमालपुर. भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच मुंगेर सेवा मंच द्वारा सोमवार को जमालपुर रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों में रेलयात्रियों के बीच पेयजल का वितरण किया गया. इस दौरान 15658 अप कामाख्या- दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल एवं 13236 डाउन दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस में रेलयात्रियों यात्रियों के बीच एक-एक लीटर के 1,402 बोतल ठंडा पानी का वितरण किया गया. जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची. मंच के सदस्यों ने यात्रियों के बीच शीतल जल का वितरण शुरू किया. गर्मी से परेशान यात्रियों के चेहरे पर राहत और संतोष की मुस्कान दिखी. कई यात्रियों ने भावुक होकर “थैंक यू” कहा और मंच के इस प्रयास की खुले दिल से सराहना की. कार्यक्रम को सफल बनाने में जमालपुर के स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार, चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पंकज कुमार, भवानी सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. रेलवे प्रशासन द्वारा मिले सहयोग एवं सकारात्मक समन्वय करो लेकर सेवा मंच ने रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय रेल केवल यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने का माध्यम नहीं, बल्कि मानवता और सहयोग की भावना को जोड़ने वाला एक विशाल परिवार है. मंच अध्यक्ष संजय बबलू ने कहा कि भीषण गर्मी में यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराना मानव सेवा का अत्यंत महत्वपूर्ण प्रयास है. उन्होंने कहा कि मुंगेर सेवा मंच केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील लोगों का ऐसा परिवार है. जो हर परिस्थिति में सेवा को अपना धर्म मानता है.

विज्ञापन
VINOD RAO

लेखक के बारे में

By VINOD RAO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन