पर्यवेक्षण गृह व दत्तकग्रहण संस्थान का डीएम ने किया निरीक्षण

Author Vinod rao
Updated:
विज्ञापन
पर्यवेक्षण गृह व दत्तकग्रहण संस्थान का डीएम ने किया निरीक्षण

जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. वहीं विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान में रह रहे बच्चों से मिलकर उनका हालचाल जाना और स्नेह व्यक्त किया.

विज्ञापन

मुंगेर . जिला पदाधिकारी निखिल धनराज ने सोमवार को जिला निरीक्षण समिति के सदस्यों के साथ जिला बाल संरक्षण इकाई (समाज कल्याण विभाग) द्वारा संचालित पर्यवेक्षण गृह एवं विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया. उन्होंने यहां आवासित बच्चों गाइडलाइन के तहत बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने गृह की व्यवस्था, बच्चों के आवासन, पठन-पाठन, भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई का जायजा लिया. डीएम ने पर्यवेक्षण गृह में रह रहे विधि-विवादित किशोरों से मुलाकात कर उन्हें जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. वहीं विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान में रह रहे बच्चों से मिलकर उनका हालचाल जाना और स्नेह व्यक्त किया. निरीक्षण समिति को बताया गया कि गृह में आवासित किशोरों को कम्प्यूटर, संगीत, सिक्की कला एवं योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके. जिला पदाधिकारी ने गृह की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस उपाधीक्षक (मु0) को आवश्यक सुरक्षा बल प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई, पुलिस उपाधीक्षक (मु0), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एमडीएम), सदर अस्पताल के डॉ. फैजउद्दीन, बाल कल्याण समिति के सदस्य विजय कुमार चौरसिया, बुनियाद केंद्र के परामर्शी मृत्युंजय कुमार भगत सहित जिला बाल संरक्षण इकाई एवं संस्थान के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
विनोद राव

लेखक के बारे में

By विनोद राव

विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन