अंतरराज्यीय हथियार तस्कर परवेज चांद उर्फ पजिया गिरफ्तार

Author Vinod rao
Updated:
विज्ञापन
अंतरराज्यीय हथियार तस्कर परवेज चांद उर्फ पजिया गिरफ्तार

पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी. एसटीएफ के अनुसार आरोपी के खिलाफ बिहार एवं झारखंड के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कुल 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

विज्ञापन

बिहार-झारखंड में हत्या के प्रयास, रंगदारी व हथियार तस्करी समेत 10 मामले दर्ज मुंगेर एसटीएफ की विशेष टीम एवं मुफस्सिल थाना की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय हथियार तस्कर एवं कुख्यात अपराधी मो परवेज चांद उर्फ पजिया को गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी सोमवार की अहले सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरहद गांव स्थित उसके घर से हुई. जिसे बाद में सूचना मिलने पर खगड़िया पुलिस अपने साथ लेकर चली गयी. बताया जाता है कि मो परवेज चांद उर्फ पजिया अंतराज्यीय हथियार तस्कर, कारीगर एवं कुख्यात अपराधी है. जबकि खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना में कांड संख्या 129/25 दर्ज है. जिसमें वह वांछित था. एसटीएफ की विशेष टीम को सूचना मिली कि चांद उर्फ पजिया अपने घर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह आया हुआ है. एसटीएफ एवं मुफस्सिल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से सोमवार की अहले सुबह उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार मो. परवेज चांद उर्फ पजिया टॉप-10 अंतरराज्यीय हथियार तस्करों में शामिल माना जाता है. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी. एसटीएफ के अनुसार आरोपी के खिलाफ बिहार एवं झारखंड के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कुल 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं. मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार हथियार कारोबारी चांद उर्फ पजिया को खगड़िया जिला पुलिस को सौंप दिया गया. जो गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के बाद अपने साथ खगड़िया ले गयी.

विज्ञापन
विनोद राव

लेखक के बारे में

By विनोद राव

विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन