चोरों ने बाइक सहित जमीन संबंधी दस्तावेज को किया गायब
Published by : ANAND KUMAR Updated At : 25 May 2026 9:18 PM
पीड़ित ने बताया कि वह निबंधन कार्यालय में दस्तावेज लेखन का कार्य करता है तथा बाइक की डिक्की में ग्राहक के जमीन संबंधी मूल कागजात भी रखे थे
तारापुर तारापुर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का मामला सामने आया है. बाइक चोरी के साथ जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण कागजात भी गायब हो गये. इस मामले में खड़गपुर थाना क्षेत्र के तेघड़ा-बिनलपुर निवासी सुजीत कुमार ने तारापुर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में पीड़ित ने बताया कि 21 मई को करीब 10:30 बजे वह अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक बीआर10एफ-1509 को तारापुर अनुमंडल जाने वाली सड़क स्थित पुराने स्कूल के पास खड़ी कर किसी कार्य से अनुमंडल कार्यालय चले गए. लगभग 11 बजे लौटने पर उनकी बाइक वहां से गायब मिली. काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला. पीड़ित ने बताया कि वह निबंधन कार्यालय में दस्तावेज लेखन का कार्य करता है तथा बाइक की डिक्की में ग्राहक के जमीन संबंधी मूल कागजात भी रखे थे, जो बाइक के साथ चोरी हो गए. इधर थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. जल्द ही चोर की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इधर बाइक व जमीन संबंधी कागजात चोरी होने से पीड़ित का रो-रो कर बुरा हाल है और वह काफी चिंतित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










