दीपक हत्याकांड में बरियारपुर के शशि मंडल को उम्रकैद

Author Vinod rao
Updated:
विज्ञापन
दीपक हत्याकांड में बरियारपुर के शशि मंडल को उम्रकैद

न्यायालय ने आदेश दिया कि दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी. अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक प्रणव कुमार ने बहस में भाग लिया.

विज्ञापन

मुंगेर

दीपक ठाकुर हत्याकांड में सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अमित रंजन उपाध्याय की अदालत ने गांधी नगर बरियारपुर निवासी शशि मंडल को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई.

न्यायालय में सेशन वाद संख्या 201/2024 में सजा के बिंदुओं पर सुनवाई हुई. अदालत ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद शशि मंडल को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत पांच वर्ष की सजा सुनाई. न्यायालय ने आदेश दिया कि दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी. अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक प्रणव कुमार ने बहस में भाग लिया.

अभियोजन के अनुसार 12 अक्टूबर 2023 की रात गांधी नगर, बरियारपुर निवासी दीपक ठाकुर की उनके घर के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद मृतक की पत्नी रुचि देवी के बयान पर बरियारपुर थाना में कांड संख्या 175/2023 दर्ज किया गया था. प्राथमिकी में शशि मंडल और उदय यादव उर्फ गौरव यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. मुकदमे की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर शशि मंडल को दोषी करार दिया, जबकि सह अभियुक्त उदय यादव उर्फ गौरव यादव को पूर्व में साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया था. अदालत के फैसले के बाद मृतक के परिजनों ने न्याय मिलने की बात कही.

विज्ञापन
विनोद राव

लेखक के बारे में

By विनोद राव

विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन