बरियारपुर में करेंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, लोगों ने किया जाम

Updated at : 22 Apr 2019 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
बरियारपुर में करेंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, लोगों ने किया जाम

बरियारपुर : कल्याण टोला के समीप बिजली तार बिछाने के दौरान रविवार को प्राइवेट बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गयी. मृतक पीथान मनियारचक का रहने वाला राजेश मंडल है. आक्रोशित ग्रामीण एवं मृतक के परिजनों ने कल्याण टोला के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ 80 को जाम कर दिया. जाम के कारण लगभग […]

विज्ञापन

बरियारपुर : कल्याण टोला के समीप बिजली तार बिछाने के दौरान रविवार को प्राइवेट बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गयी. मृतक पीथान मनियारचक का रहने वाला राजेश मंडल है. आक्रोशित ग्रामीण एवं मृतक के परिजनों ने कल्याण टोला के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ 80 को जाम कर दिया.

जाम के कारण लगभग ढाई घंटे तक मुंगेर-भागलपुर के बीच यातायात बाधित रहा. बताया जाता है कि बरियारपुर विद्युत पॉवर सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में बिजली तार बिछाने का काम हो रहा है.
राजेश मंडल भी इसी काम में लगा हुआ था. वह कल्याण टोला के समीप तार बिछाने का काम कर रहा था. तभी तार में करंट दौर गयी और वह विद्युत स्पर्शाघात का शिकार हो गया.
स्थानीय लोग व उसके साथ काम करने वाले लोग दौड़ कर आया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. देखने वालों की भीड़ लग गयी. इसकी सूचना मनियारचक गांव उसके परिजनों को दी गयी. गांव से परिजन और लोग दौड़ कर आया. घटनास्थल पर भीड़ लग गयी और लोग आक्रोशित होकर एनएच 80 को जाम कर दिया.
जाम की सूचना मिलते ही बरियारपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन, जमालपुर बीडीओ राजीव कुमार मौके पर पहुंचे. बीडीओ ने तत्काल मृतक की पत्नी साजो देवी को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 10 हजार रूपया दिया. साथ ही आश्वासन दिया कि नियमानुसार मुआवजा दिया जायेगा.
ढाई घंटे बाद सड़क जाम हटाया गया. थानाध्यक्ष ने शव को अपने कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर मृतक के चाचा भुस्कारी मंडल के बयान पर बरियारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन