मुंगेर शहर की सड़कों से हटेगा अतिक्रमण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Nov 2017 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर की सड़कों से अतिक्रमण हटाया जायेगा. फल व सब्जी वाले अब सड़क किनारे पत्ता व अन्य वेस्टेज नहीं फेंक पायेंगे तथा प्रतिदिन इसकी मॉनीटरिंग होगी. इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गयी है और अब मुंगेर सहित जिले की अन्य शहरों की सड़कें चौड़ी व साफ-सुथरी दिखेंगी. जिला […]
विज्ञापन
मुंगेर : मुंगेर की सड़कों से अतिक्रमण हटाया जायेगा. फल व सब्जी वाले अब सड़क किनारे पत्ता व अन्य वेस्टेज नहीं फेंक पायेंगे तथा प्रतिदिन इसकी मॉनीटरिंग होगी. इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गयी है और अब मुंगेर सहित जिले की अन्य शहरों की सड़कें चौड़ी व साफ-सुथरी दिखेंगी. जिला पदाधिकारी उदय कुमार सिंह ने बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक में यह स्पष्ट कर दिया कि चेहल्लुम के तत्काल बाद इस अभियान को प्रारंभ किया जाये और इसमें किसी भी प्रकार कोताही व लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के साथ ही जिले के सभी एसडीओ, एसडीपीओ व अन्य अधिकारी मौजूद थे.मुख्य सड़कों से हटेगा अतिक्रमण : मुंगेर शहर के मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाया जायेगा.
शहर के एक नंबर ट्रैफिक पटेल चौक से लेकर बाटा चौक, गांधी चौक होते हुए पूरबसराय तक सड़क एवं फुटपाथ को अतिक्रमणमुक्त कराया जायेगा. साथ ही पटेल चौक से लेकर अस्पताल रोड को भी अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया जायेगा. जिला पदाधिकारी उदय कुमार सिंह ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि शहर की सड़कें चौड़ी होने के बावजूद अतिक्रमण के कारण संकीर्ण हो गयी है. जिससे आम यातायात काफी प्रभावित हो रहा है. कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न होती है और वाहनों के आवागमन सहित आम लोगों को भी सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाता है. इसलिए हर हाल में शहर की सड़क अतिक्रमणमुक्त रहे.तय हुई जिम्मेदारी : जिलाधिकारी ने शहर को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय की है.
अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में त्रिसदस्यीय कमेटी बनायी गयी. जिसमें उस क्षेत्र के थानाध्यक्ष एवं नगर निगम के टैक्स दारोगा को शामिल किया गया है. यह कमेटी प्रतिदिन शहर में अतिक्रमण की मॉनीटरिंग करेगी. जबकि साप्ताहिक स्तर पर भी समीक्षा की जायेगी. इसके साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मासिक समीक्षा करेंगे. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के लिए यह समिति पूरी तरह जिम्मेदार होगी.
बैठक में थे मौजूद : बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार, तारापुर के शैलेंद्र कुमार भारती, खड़गपुर के संजीव कुमार, एएसपी हरिशंकर प्रसाद, तारापुर डीएसपी महेंद्र प्रताप सिंह, खड़गपुर के पोलस्त कुमार, नागरिक मंच के राजेश जैन, नगर प्रबंधक एहतेशाम हुसैन सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










