बकाये के बोझ से ठप हो गयी एक्स-रे सेवा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Nov 2017 4:03 AM (IST)
विज्ञापन

सदर अस्पताल. एनजीअो का 60 लाख बाकी निजी क्लिनिकों के सहारे एक्स-रे करवाने को विवश हैं मरीज मुंगेर : एक ओर जहां स्वास्थ्य विभाग मरीजों को नि:शुल्क बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने का दावा कर रहा है़ वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल दिन-प्रतिदिन बदतर होता जा रहा है. इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ […]
विज्ञापन
सदर अस्पताल. एनजीअो का 60 लाख बाकी
निजी क्लिनिकों के सहारे एक्स-रे करवाने को विवश हैं मरीज
मुंगेर : एक ओर जहां स्वास्थ्य विभाग मरीजों को नि:शुल्क बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने का दावा कर रहा है़ वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल दिन-प्रतिदिन बदतर होता जा रहा है. इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है़ ऐसी ही स्थिति इन दिनों सदर अस्पताल की भी हो चुकी है, जहां बकाये राशि के भुगतान की मांग को लेकर एनजीओ ने सोमवार से एक्स-रे सेवा बंद कर दी है़ इसके कारण मरीजों को निजी क्लिनिकों का सहारा लेना पड़ रहा. वहीं मरीजों को एक्स-रे सेवा के नाम पर मनमाने फीस की अदायदी करनी पड़ रही है़
एक्स-रे सेवा ठप होने से बढ़ी परेशानी: सदर अस्पताल में सोमवार से एक्स-रे सेवा को ठप कर दी गयी. इसके कारण जरूरतमंद मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है़
हाल यह है कि मरीजों को निजी एक्स-रे सेवा का सहारा लेना पड़ रहा, जहां मरीजों को मनमानी फीस देनी पड़ रही है़ सोमवार को दर्जनों रोगी सदर अस्पताल के एक्स-रे विभाग में हड्डियों का जांच कराने के लिए पहुंचे, पर संचालक द्वारा मरीजों को यह कह कर लौटा दिया गया कि एक्स-रे का फिल्म खत्म हो गया है़ अब जब तक फिल्म की व्यवस्था नहीं हो जाती है, तब तक के लिए एक्स-रे सेवा पूर्णत: बंद रहेगी़
सदर अस्पताल पर 60 लाख बकाया: सदर अस्पताल में जिस एनजीओ को एक्स-रे सेवा का काम दिया गया है, उसी को अल्ट्रासाउंड सेवा का भी काम सौंपा गया है़
दोनों कार्य में जुलाई 2016 से अब तक एनजीओ का 60 लाख रुपये बकाया हो चुका है़ अल्ट्रासाउंड सेवा में तो जेएसएसके योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड जांच की राशि का भुगतान स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है, पर अन्य मरीजों के अल्ट्रासाउंड जांच की राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है़ इसके कारण दिन-प्रतिदिन बकाये राशि में वृद्धि होती जा रही है़ यही हाल रहा तो कुछ दिनों में अल्ट्रासाउंड सेवा भी बंद हो सकती है़
कहते हैं संचालक
एक्स-रे संचालक शिवानंद कुमार ने बताया कि अब तक चार बार सदर अस्पताल प्रशासन को बकाया राशि के भुगतान को लेकर लिखा जा चुका है, अस्पताल प्रशासन द्वारा न तो बकाये राशि का भुगतान किया जा रहा है और न ही किसी प्रकार की अग्रिम राशि का ही भुगतान किया जा रहा है़ इसके कारण एक्स-रे सेवा को फिलहाल बंद कर दिया गया है़
कहते हैं सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति को इसकी जानकारी दी जा रही है़ वैसे अन्य जिलों में भी यही स्थिति बनी हुई है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










