जमींदार ने तोड़ दिया सामुदायिक भवन, महादलितों की बढ़ी मुश्किलें

Published at :06 Nov 2017 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
जमींदार ने तोड़ दिया सामुदायिक भवन, महादलितों की बढ़ी मुश्किलें

महादलितों ने डीएम को दिया आवेदन सामुदायिक भवन का निर्माण कराने व दोषियों पर कार्रवाई की मांग मुंगेर : सदर प्रखंड के गंगापार कुतलुपुर पंचायत के वार्ड संख्या 14 के कचहरी टोला (महादलित टोला) स्थित वर्षों पुराने सामुदायिक भवन को रविवार को जमींदार ने तोड़ डाला. इसका महादलितों ने विरोध किया तो जमींदारों ने अपनी […]

विज्ञापन

महादलितों ने डीएम को दिया आवेदन

सामुदायिक भवन का निर्माण कराने व दोषियों पर कार्रवाई की मांग

मुंगेर : सदर प्रखंड के गंगापार कुतलुपुर पंचायत के वार्ड संख्या 14 के कचहरी टोला (महादलित टोला) स्थित वर्षों पुराने सामुदायिक भवन को रविवार को जमींदार ने तोड़ डाला. इसका महादलितों ने विरोध किया तो जमींदारों ने अपनी जमीन बताते हुए कहा कि हंगामा खड़ा किया, तो जेसीबी से पूरे टोले को खत्म कर देंगे. सामुदयिक भवन टूटने के बाद जहां आंगनबाड़ी संचालन पर संकट उत्पन्न हो गया. वहीं दलितों के सामने मतदान का भी संकट मंडराने लगा.

क्योंकि इसी सामुदायिक भवन में उनका मतदान केंद्र था.

ग्रामीण बबलू दास, कमलदेव दास, प्रवीण दास, रमाशीष दास, विजय दास, राजेश दास ने बताया कि वर्षों से इस टोला में दो कमरों का सामुदायिक भवन बना हुआ है. इसी सामुदायिक भवन में हमलोगों का मतदान केंद्र 14 चलता है.

जबकि आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 65 भी संचालित होता आ रहा था. पूर्व में इसी सामुदायिक भवन में मध्य विद्यालय कचहरी टोला भी चलता था. जब स्कूल भवन बन गया तो यहां से स्कूल शिफ्ट कर गया. रविवार की सुबह जमींदार व उनके लोग जेसीबी लेकर आये और सामुदायिक भवन को तोड़ने लगे. ग्रामीणों ने विरोध किया तो उनलोगों ने कहा कि यह जमीन मेरी है.

इस पर सामुदायिक भवन रहेगा अथवा नहीं यह हमारा मामला है. अगर तुमलोग बखेरा खड़ा करोगे तो जेसीबी से कुचल कर जान मार देंगे. टोला उजाड़ देंगे. महादलित होने के कारण हमलोग डर गये और चुप हो गये. उनलोगों ने जेसीबी से पूरे भवन को तोड़ डाला. ग्रामीणों ने कहा कि अब आंगनबाड़ी केंद्र नहीं चलेगा. जबकि अब हम लोग वोट भी नहीं डाल सकेंगे. इतना ही नहीं बाढ़ के समय यही हमलोगों का ठिकाना होता था. विधायक द्वारा इसी स्थान पर बड़ा सामुदायिक भवन बनाने की अनुशंसा की गयी. ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की कि सामुदायिक भवन की शीघ्र स्थापना की जाये. साथ ही सरकारी सामुदायिक भवन को तोड़ने वाले जमींदार के खिलाफ कार्रवाई की जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन