होमियोपैथी से चिकित्सा का बढ़ रहा है दायरा : एसडीओ

Published at :04 Nov 2017 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
होमियोपैथी से चिकित्सा का बढ़ रहा है दायरा : एसडीओ

नि:शुल्क होमियोपैथी शिविर का आयोजन आमस : चिकित्सा पद्धति में होमियोपैथ का दायरा तेजी से बढ़ रहा है. खासकर पुराने रोगों के मामले में होमियोपैथी चिकित्सक बहुत ही कारगर साबित हो रहे हैं. उक्त बातें गुरुवार को आमस बाजार में गुरुवार को निःशुल्क होमियोपैथी शिविर के उद्घाटन के दौरान शेरघाटी एसडीओ ज्योति कुमार ने कही. […]

विज्ञापन

नि:शुल्क होमियोपैथी शिविर का आयोजन

आमस : चिकित्सा पद्धति में होमियोपैथ का दायरा तेजी से बढ़ रहा है. खासकर पुराने रोगों के मामले में होमियोपैथी चिकित्सक बहुत ही कारगर साबित हो रहे हैं. उक्त बातें गुरुवार को आमस बाजार में गुरुवार को निःशुल्क होमियोपैथी शिविर के उद्घाटन के दौरान शेरघाटी एसडीओ ज्योति कुमार ने कही. इस पद्धति में साइड इफैक्ट जैसी कोई बात नहीं है.
शिविर का उद्घाटन शेरघाटी एसडीओ व गया के प्रसिद्ध होमियोपैथी चिकित्सक डॉ पीके सिन्हा ने किया. इस मौके पर डॉ पीके सिन्हा ने कहा कि गांवों में निरंतर होमियोपैथी चिकित्सा शिविर लगाने की जरूरत है, ताकि लोगों को गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा मिले और इससे होमियोपैथी चिकित्सा का प्रसार भी होगा. वरिष्ठ चिकित्सक डॉ उमेश प्रसाद ने बताया कि शिविर में करीब 500 मरीजों का मुफ्त इलाज किया गया. मरीजों के बीच दवाइयों का भी वितरण किया गया.
आयोजक डॉ प्रमोद कुमार वर्मा ने बताया कि अगला नि:शुल्क होमियोपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन जल्द ही गुरुआ व भरौंधा में किया जायेगा. कार्यक्रम को एसबीआइ आमस शाखा के प्रबंधक चंद्रशूल कुमार, आशीष कुमार, समाजसेवी शंकर सिंह, गुरुआ सरपंच संघ की अध्यक्ष ब्रजबाला कुमारी, सरपंच डॉ विनोद कुमार, रोशन कुमार पवन, रंजीत रंजन सिंह, संतोष कुमार बिट्टू, विधान पार्षद सभापति प्रतिनिधि नंदकिशोर प्रसाद, रामाशीष कुमार, अनुज कुमार, संजीव कुमार, शंकर सिंह व निरंजन कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन