Motihari: इफको बाजार में लगी लंबी कतार

Published by : SHASHI CHANDRA TIWARY Updated At : 09 Sep 2025 4:07 PM

विज्ञापन

धान में छिड़काव के लिए यूरिया खाद खरीदने के लिये त्राहिमाम मचा हुआ है.

विज्ञापन

Motihari: मधुबन.धान में छिड़काव के लिए यूरिया खाद खरीदने के लिये त्राहिमाम मचा हुआ है.किसान यूरिया के लिये इफको बाजार में सुबह से कतार में लग जा रहे हैं.किसानों को यूरिया के दूसरा प्रोडक्ट भी दिया जा रहा है.अन्य प्रोडक्ट के 270 रूपये में बिकने वाला यूरिया 400 रूपये प्रति वैग बिक रहा है.माधोपुर के किसान जनक साह ने बताया कि यूरिया के साथ जाईम दिया जा रहा है.दूसरा प्रोडक्ट नहीं लेने पर लाईन से निकालने की धमकी दी जाती है.इफको बाजार में 1500 बैग यूरिया की खेप आयी है.जो तीन दिनों से लगातार बट रहा है.वही इफको बाजार के प्रबंधक तेजस्वी कुमार ने बताया कि किसानों को डिमांड के अनुसार सल्फर या अन्य प्रोडक्ट दिया जा रहा है.जिसे जरूरत नहीं है,उसे केवल यूरिया खाद ही दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHASHI CHANDRA TIWARY

लेखक के बारे में

By SHASHI CHANDRA TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन