मोतिहारी: पकड़ीदयाल में चोरों का आतंक, 30 लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ

Updated:
विज्ञापन
Motihari News pakridayal-house-theft-robbery-multiple-cases

चोरी के बाद बिखड़ा पड़ा सामान

Motihari News: पकड़ीदयाल में 30 घंटे के भीतर दो घरों में बड़ी चोरी से हड़कंप मच गया. चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया. लगातार वारदातों से लोगों में दहशत है और पुलिस जांच में जुटी है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मधुबन से शशि चंद्र तिवारी की रिपोर्ट

Motihari News: मोतिहारी जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के नगर पंचायत इलाके में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. महज 30 घंटे के अंदर दो बंद घरों में बड़ी चोरी की वारदात सामने आने से इलाके में दहशत फैल गई है. लगातार हो रही घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

दो घरों में लाखों की चोरी से हड़कंप

जानकारी के अनुसार सोमवार रात वार्ड संख्या-6 निवासी पृथ्वी चंद्र प्रसाद और मनीष कुमार उर्फ गुड्डू के घर को चोरों ने निशाना बनाया. चोरों ने ताला तोड़कर करीब 28 लाख रुपये के जेवरात और दो लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया. घटना के समय दोनों परिवार घर से बाहर थे.

कमरों और अलमारी का तोड़कर किया साफ

चोरों ने घर के अंदर घुसकर सभी कमरों और अलमारियों के ताले तोड़ दिए और कीमती सामान समेट लिया. मंगलवार सुबह पड़ोसियों की सूचना पर जब गृहस्वामी घर पहुंचे तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था.

एक दिन पहले भी हुई थी बड़ी चोरी

इससे पहले रविवार रात भी चोरों ने पकड़ीदयाल में एलईओ संजय प्रसाद के कमरे को निशाना बनाया था. उस वारदात में करीब 22 लाख रुपये के जेवरात और तीन लाख रुपये नकद चोरी हो गए थे. उस समय भी घर के लोग बाहर थे. लगातार दो बड़ी चोरी की घटनाओं से पूरे इलाके में भय का माहौल है. स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जता रहे हैं और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

पुलिस जांच में जुटी, जल्द खुलासे का दावा

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों मामलों का उद्भेदन कर लिया जाएगा और चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन