पूजा चल रही थी, तभी गायब हो गया हनुमान जी का चांदी का मुकुट... रक्सौल मंदिर में चोरी से हड़कंप

Author Jitendra kumar|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
चोरी हुयी हनुमान जी की मुकुट | Prabhat Khabar Network

चोरी हुई हनुमान जी की मुकुट

रक्सौल के मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार को पूजा के दौरान अज्ञात चोरों ने भगवान हनुमान की प्रतिमा से चांदी का मुकुट चुरा लिया. करीब 500 ग्राम चांदी का यह मुकुट 15 मिनट के अंदर गायब हो गया, जिससे मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

Raxaul Hanuman Ji Silver Crown Theft: शहर के मेन रोड स्थित आबकारी थाना के समीप हनुमान मंदिर में शनिवार को पूजा के दौरान अज्ञात चोर हनुमान जी की प्रतिमा का चांदी का मुकुट लेकर फरार हो गए. घटना दिन के करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है. चोरी की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया और श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी गई.

घटना की सूचना मिलते ही रक्सौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

सिर्फ 15 मिनट में गायब हो गया मुकुट

मंदिर के पुजारी विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार को मंदिर में श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे थे. इसी दौरान वह करीब 15 मिनट के लिए मंदिर परिसर से बाहर गए.

जब लौटकर आए तो देखा कि हनुमान जी की प्रतिमा पर लगा चांदी का मुकुट गायब था. इसके बाद मंदिर परिसर में काफी तलाश की गई, लेकिन मुकुट का कोई पता नहीं चल सका.

करीब 500 ग्राम चांदी का था मुकुट

पुजारी के अनुसार, चोरी हुआ मुकुट करीब 500 ग्राम चांदी का था. घटना के बाद तुरंत इसकी सूचना रक्सौल थाना पुलिस को दी गई.

पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू की.

CCTV फुटेज की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि पूजा के दौरान मंदिर में आने-जाने वाले लोगों में से किसी ने मौका पाकर मुकुट चोरी तो नहीं किया.

रक्सौल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रमेश कुमार महतो ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Jitendra Kumar

लेखक के बारे में

By Jitendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन