बारिश से पहले अलर्ट प्रशासन, टूटे तटबंध पर पहुंचे एसडीओ... तत्काल मरम्मत का दिया आदेश

अधिकारियों के साथ टूटे तटबंध का निरीक्षण करते एसडीओ नागमणि कुमार वर्मा
बरसात के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने डोरवा नदी के टूटे तटबंध को गंभीरता से लिया है. अनुमंडल पदाधिकारी ने अधिकारियों संग तटबंध का निरीक्षण कर तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए हैं.
Motihari News: बरसात के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने डोरवा नदी के टूटे तटबंध को गंभीरता से लिया है. शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) नागमणि कुमार वर्मा ने अधिकारियों के साथ अहिरौलिया पंचायत के डैनिया टोला पहुंचकर तटबंध का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तटबंध की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय ग्रामीणों से भी जानकारी प्राप्त की.
बारिश में बढ़ सकती है परेशानी
अधिकारियों के अनुसार तटबंध टूटने से बरसात के दौरान डोरवा नदी का पानी आसपास के क्षेत्रों में फैलने की आशंका है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
इसी संभावना को देखते हुए प्रशासन ने समय रहते मरम्मत कार्य शुरू कराने का निर्णय लिया है.
मनरेगा अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश
निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने कार्यक्रम पदाधिकारी और मनरेगा के कनीय अभियंता को टूटे हुए तटबंध की तत्काल मरम्मत शुरू कराने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए और प्राथमिकता के आधार पर तटबंध को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि बारिश के दौरान संभावित नुकसान से बचा जा सके.
कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह, कार्यक्रम पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, मनरेगा के कनीय अभियंता, पंचायत समिति सदस्य जैतापुर तथा अहिरौलिया पंचायत के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को मरम्मत कार्य की नियमित निगरानी करने के भी निर्देश दिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










