पोखरा में डूबने से सनसनी, मजदूर की तलाश में उतरी NDRF... पुलिस एक व्यक्ति से कर रही पूछताछ

Updated:
विज्ञापन

पोखरा के किनारे शव को देखने के लिए लोगों की उमडी भीड़

कल्याणपुर क्षेत्र के मेदन सिरसिया में एक व्यक्ति के पोखर में डूबने की आशंका से सनसनी फैल गई है. NDRF की टीम लापता मजदूर दिपलाल साह की तलाश में जुटी हुई है, वहीं पुलिस एक व्यक्ति से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

Kalyanpur News: थाना क्षेत्र के मेदन सिरसिया पंचायत के वार्ड संख्या-09 स्थित पुरवारी टोला में एक व्यक्ति के पोखरा में डूबने की आशंका से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंचकर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

लापता व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय दिपलाल साह के रूप में हुई है.

घटना के बाद गांव में जुटी भीड़

जानकारी के अनुसार, दिपलाल साह गांव में रहकर मजदूरी करते थे. किसी कारणवश उनके पोखरा में डूब जाने की आशंका जताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पोखरा के पास पहुंच गए. पूरे गांव में चिंता और शोक का माहौल बना हुआ है.

NDRF चला रही सर्च ऑपरेशन

जिला से पहुंची NDRF की टीम विशेष उपकरणों की मदद से पोखरा में लगातार तलाश कर रही है. पुलिस भी मौके पर मौजूद रहकर अभियान की निगरानी कर रही है.

समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका था.

एक व्यक्ति से पूछताछ

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पूछताछ के लिए गांव के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. हालांकि, पुलिस ने हिरासत में लिए गए व्यक्ति की भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है.

पुलिस का कहना है कि शव बरामद होने और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

दिपलाल साह अपने पीछे पत्नी रुक्मी देवी और पांच वर्षीय एक पुत्र को छोड़ गए हैं. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस और NDRF की टीम लगातार शव की तलाश में जुटी हुई है तथा मामले की जांच जारी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन