दो सगी बहनों का अपहरण निकला प्रेम प्रसंग का मामला

थाना क्षेत्र के एक गांव से एक साथ दो सगी बहनों का अपहरण का मामला निकला प्रेम प्रसंग.मामले में अपहृता की मां ने अपहरण का प्राथमिकी थाने में दर्ज कराया था.
पहाड़पुर. थाना क्षेत्र के एक गांव से एक साथ दो सगी बहनों का अपहरण का मामला निकला प्रेम प्रसंग.मामले में अपहृता की मां ने अपहरण का प्राथमिकी थाने में दर्ज कराया था.बुधवार को पुलिस ने एक लड़की को उसके प्रेमी के साथ बेतिया कोइरी टोला मुहल्ले से बरामद कर लिया है. थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि बरामद लड़की का प्रेमी उक्त मुहल्ले के जगदीश भगत का पुत्र विवेक कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.लड़की का कोर्ट में बयान कराया जाने के उपरांत कोर्ट के आदेशानुसार उसे उसके परिजनों को सौंप दिया जायेगा. विदित हो कि बरामद लड़की के बड़ी बहन को पुलिस ने बेतिया से ही 30 अक्टूबर को बरामद कर लिया गया था.जिसके निशानदेही पर दूसरी लड़की की बरामदगी के लिए पुलिस लिपनी गांव गई थी.जहां आरोपित युवक को पुलिस गिरफ्त से छुड़ाने को लेकर उसके परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया था.हमले में पीएसआई सोनू कुमार व एक होमगार्ड के जवाल जख्मी हो गए थे.जिसमे पुलिस द्वारा हमला मामले में एक महिला सहित सात नामजद व पंद्रह अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




