मोतिहारी: विश्व पर्यावरण दिवस पर बिहार मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन कुमार सहनी ने किया वृक्षारोपण

Published by : Sarfaraz Ahmad Updated At : 05 Jun 2026 6:44 PM

विज्ञापन

पौधारोपण करते ललन कुमार सहनी एवं अन्य.

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बंजरिया में आयोजित 'एक पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम में बिहार मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन कुमार सहनी ने पौधारोपण किया. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की. पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

मोतिहारी के बंजरिया से राज निखिल का रिपोर्ट

Motihari News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बिहार मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन कुमार सहनी ने बंजरिया दक्षिणी मंडल के नगर निगम वार्ड संख्या-1 में आयोजित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम में भाग लिया. कार्यक्रम का आयोजन धीरेंद्र कुशवाहा के आवास पर किया गया.

पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षारोपण जरूरी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ललन कुमार सहनी ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल एक पौधा लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के सम्मान का प्रतीक है.

उन्होंने कहा कि अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाना भावनात्मक जुड़ाव के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील

अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि पौधों को संरक्षित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है.

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस अवसर पर अजगरी पंचायत के मुखिया पति दीपक सिंह, मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन, पंचायत अध्यक्ष सोनू कुमार सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे.

आयोजकों का जताया आभार

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ललन कुमार सहनी ने आयोजकों तथा उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने और प्रकृति को हरा-भरा रखने में सक्रिय योगदान देने की अपील की.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन