मोतिहारी सदर प्रखंड छह माह से प्रभार में, स्थायी बीडीओ की पदस्थापना का इंतजार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी सदर प्रखंड पिछले छह महीने से स्थायी बीडीओ के इंतजार में है, जिससे प्रशासनिक कामकाज प्रभार के भरोसे चल रहा है. आईसीडीएस कार्यालय में डीपीओ का पद भी लंबे समय से प्रभार में है. स्थायी अधिकारियों की नियुक्ति से कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी. सदर प्रखंड पिछले करीब छह माह से स्थायी बीडीओ के बजाय प्रभार के भरोसे संचालित हो रहा है. तत्कालीन बीडीओ के स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर जाने और बाद में राज्य के दूसरे प्रखंड में पदस्थापित होने के बाद सदर प्रखंड में अब तक स्थायी बीडीओ की पदस्थापना नहीं हो सकी है. इस दौरान पहले चिरैया बीडीओ को प्रभार दिया गया और बाद में बंजरिया बीडीओ को जिम्मेदारी सौंपी गई.

विज्ञापन

छह माह से स्थायी बीडीओ की पदस्थापना का इंतजार

मोतिहारी सदर प्रखंड में स्थायी बीडीओ नहीं होने के कारण प्रखंड प्रशासन का कामकाज लगातार प्रभार के माध्यम से संचालित हो रहा है. पहले चिरैया बीडीओ को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी. इसके बाद बंजरिया बीडीओ को सदर प्रखंड का प्रभार सौंपा गया.

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सदर प्रखंड में स्थायी बीडीओ की पदस्थापना को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ रही है. इससे संबंधित पत्र सोमवार को जारी होने की संभावना जताई जा रही है.

प्रभार में डीपीओ का पद

जिला आईसीडीएस कार्यालय में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) का पद भी एक साल से अधिक समय से प्रभार में चल रहा है. विभाग की ओर से पहले डीपीओ पद पर कविता कुमारी की पदस्थापना की गई थी, लेकिन बाद में उनका तबादला हो गया.

कविता कुमारी के तबादले के बाद बदली जिम्मेदारी

कविता कुमारी के तबादले के बाद डीएम के पत्र के माध्यम से सीडीपीओ विनीता कुमारी को डीपीओ का प्रभार सौंपा गया था. इसके बाद प्रशासनिक दृष्टिकोण का हवाला देते हुए उनके स्थान पर विभाग से बाहर की अधिकारी निधि कुमारी को डीपीओ की जिम्मेदारी दी गई.

कई अहम पद प्रभार के भरोसे

सदर प्रखंड में बीडीओ की स्थायी पदस्थापना नहीं होने और आईसीडीएस कार्यालय में डीपीओ का पद लंबे समय से प्रभार में रहने से प्रशासनिक कामकाज को लेकर चर्चा बनी हुई है. स्थायी अधिकारियों की नियुक्ति होने से संबंधित विभागों के कार्यों में तेजी और जिम्मेदारी तय होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: पूजा कर लौट रहे युवक की बाइक डीपीटीएस कॉलेज के पास दुर्घटनाग्रस्त, हालत गंभीर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन