अगलगी की घटना में झोपड़ियां जलकर राख
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Apr 2024 10:02 PM
लोकनाथपुर वृतिया गांव में बुधवार दोपहर में अचानक अगलगी की घटना घटी. घटना में दो तीन झोपडियां पूरी तरह जल गया.
बंजरिया. प्रखंड क्षेत्र के सेमरा पंचायत स्थित लोकनाथपुर वृतिया गांव में बुधवार दोपहर में अचानक अगलगी की घटना घटी. घटना में दो तीन झोपडियां पूरी तरह जलकर राख हो गया. सूचना मिलते ही अग्निशामक गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका. घरों में रखे तीन बकरी, अनाज, आभूषण, फर्नीचर, बर्तन, कपड़ा, नगद तीस हजार रुपये सहित अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया. पीड़ित परिवारों में उक्त गांव निवासी छबीला कुमार व अमरेन्द्र यादव का नाम शामिल हैं. वहीं घटना के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों का रो – रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय राजस्व कर्मचारी निशांत कुमार पासवान ने घटनास्थल पर पहुंच क्षति का जायजा लिया. सीओ रोहन रंजन सिंह ने कहा कि राजस्व कर्मचारी के रिपोर्ट सौंपने के बाद पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










