बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Nov 2024 10:12 PM
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का संचालन शुक्रवार को महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में हुआ.
मोतिहारी.धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का संचालन शुक्रवार को महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में हुआ. जिसकी अध्यक्षता डीएम सौरभ जोरवाल ने किया. जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती जिले के सभी अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों की उपस्थिति में हर्षोंल्लास से मनाया गया. मौके पर भगवान बिरसा मुंडा की तैल्य चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन की गयी. भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी एवं उनके द्वारा सामाजिक में किये गए कार्यों एवं भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में दिये गए महत्वपूर्ण योगदानों से आमजन को अवगत किया गया. इस दौरान जनहित में मेडिकल कैंप एवं आयुष्मान कार्ड आदि से संबंधित शिविर का आयोजन भी हुआ. बिहार सरकार द्वारा जमुई जिले में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को सरकार द्वारा दिये जाने वाले विभिन्न योजनाओं एवं भगवान बिरसा मुंडा के जीवनी के सन्दर्भ में संबोधन का सीधा प्रसारण की गयी. जिसमें योगेन्द्र प्रसाद, जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति, गॉड, पूर्वी चम्पारण, अर्जुन प्रसाद गौड़, प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति गोंड, राजेश खरवार, प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति खरवार, कृष्णा प्रसाद, जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति खरवार, टुनटुन खरवार, जिला उपाध्यक्ष, शिवशंकर प्रसाद गोंड, वरिष्ठ नागरिक, अजय कुमार आदि शामिल हुए. जयंती के अवसर पर विधायक प्रमोद कुमार, नगर आयुक्त समीर सौरभ, सदर एसडीओ श्वेता भारती, विशेष कार्य पदाधिकारी अमरेश कुमार,जिला कल्याण पदाधिकारी दिवेश दिवाकर, एसीएमओ श्रवण पासवान, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










