रोहिनिया नासी में डूबने से वृद्ध की मौत

रोहिनिया गांव के समीप स्थित नासी में डूबने से एक वृद्ध की मौत मंगलवार को हो गयी.
बंजरिया. थाना क्षेत्र के रोहिनिया गांव के समीप स्थित नासी में डूबने से एक वृद्ध की मौत मंगलवार को हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने नासी में काफी खोजबीन कर शव को बाहर निकाला और बंजरिया पुलिस को घटना का सूचना दी. मृत वृद्ध की पहचान थाना क्षेत्र के रोहिनिया गांव निवासी स्व. रकटू यादव के 72 वर्षीय पुत्र राजदेव यादव के रूप में हुई हैं. घटना के बाद मृतक की पत्नी रंभा देवी, पुत्र भुअर यादव, रामनन्न यादव सहित अन्य परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है. मिली जानकारी के अनुसार राजदेव यादव रोहिनिया गांव के ओर से नासी पार कर बुढ़वा गांव की तरफ जा रहा था. इसी दौरान गहरे पानी में चला गया, जहां डूबने से उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई.थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




