कलुआही-बासोपट्टी मुख्य सड़क में जलजमाव से आवागमन बाधित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jul 2024 9:54 PM
कलुआही से बासोपट्टी जाने वाली मुख्य सड़क में सेंट्रल बैंक से लेकर कलुआही चौक तक काफी जलजमाव हो गया है.
कलुआही . कलुआही से बासोपट्टी जाने वाली मुख्य सड़क में सेंट्रल बैंक से लेकर कलुआही चौक तक काफी जलजमाव हो गया है. थोड़ी भी बरसात होने पर यहां भारी जलजमाव हो जाता है और आवागमन बाधित हो जाता है. यह समस्या कई वर्षों से पानी की निकासी नहीं होने के कारण बनी हुई है. जबकि यह सड़क कलुआही से बासोपट्टी व जनकपुर नेपाल तक जाती है. जलजमाव हो जाने से यहां के अगल-बगल के दुकानदार को भी भारी कठिनाई होती है. कई बार दुर्घटना भी हो गई है, लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. लोगों का कहना है कि इस रास्ते से सभी सांसद, विधायक जिले के वरीय पदाधिकारी एवं बाहरी टूरिस्ट एवं पर्यवेक्षक का भी नेपाल, जनकपुर आना जाना होता है लेकिन आज तक किसी ने इस समस्या के निदान के लिए ठोस कदम नहीं उठाया है. स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उदासीन बने हुए हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










