Madhubani News :दस हजार से अधिक किसान फार्मर आइडी से वंचित

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 22 Jan 2026 10:20 PM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र स्थित सभी पंचायत में किसानों के फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए चलाए गए विशेष अभियान के बावजूद 5600 किसानों का इ केवाइसी एवं निबंध हो पाया है.

विज्ञापन

Madhubani News : बिस्फी. प्रखंड क्षेत्र स्थित सभी पंचायत में किसानों के फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए चलाए गए विशेष अभियान के बावजूद 5600 किसानों का इ केवाइसी एवं निबंध हो पाया है. यह स्थिति तब है, जब विभाग से 9 दिनों तक विशेष अभियान चलाया गया. फार्मर आइडी नहीं बनाने वाले किसान को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा. प्रखंड क्षेत्र में 15 हजार से अधिक किसानों ने पीएम किसान सम्मान योजना के लिए पंजीकरण करा रखा है. जो वंशावली के नाम पर है. इसमें अधिक किसान सक्रिय है. आगामी किस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए इन सभी लाभुक को अनिवार्य रूप से फार्मर रजिस्ट्री करना होगा. इसके लिए भूमि संबंधी दस्तावेज देना होगा. प्रखंड कृषि पदाधिकारी कौशल कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में एग्री स्टैक योजना के तहत किसानों का निबंध हो रहा है. इसका उद्देश्य राज्य में कृषि सेवाओं को अधिक प्रभावी पारदर्शी एवं किसानोंन्मुख बनाना है, ताकि किसानों को सरकारी योजना का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके. 10 हजार से अधिक किसान निबंध से वंचित है. जिसका जमाबंदी एवं आधार कार्ड एवं जमाबंदी में रहे नाम का मैचिंग नहीं होने से किसान मायूस दिख रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन