Madhubani News : कार पर सत्तर लीटर लदी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

नगर थाना गश्ती पुलिस को बीती रात शराब लदी कार के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है.

विज्ञापन

मधुबनी.

नगर थाना गश्ती पुलिस को बीती रात शराब लदी कार के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. गिरफ्तार शराब तस्कर सोनू कुमार नगर थाना क्षेत्र के गदियानी वार्ड 2 का रहने वाला है. घटना के संबंध में नगर थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने कहा कि बीते रात करीब 10.30 बजे एसआइ राकेश कुमार अन्य पुलिस बल के साथ रात्री गश्ती में चभच्चा मोड़ पर थे. इसी दौरान संतुनगर से आ रही एक कार को जब गश्ती दल ने रोकना चाहा. कार में चालक व अन्य एक युवक बैठा था. पुलिस को देखते ही एक युवक भागने में सफल हो गया. वहीं, एक युवक को पकड़ लिया गया. इसके बाद कार की तलाशी के दौरान कार के इंजन के पास से करीब 70 लीटर नेपाली अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद हुई. अंग्रेजी शराब के 375 एमएल 66 बोतल व 500 एमएल का 89 बोतल था.

गदियानी ही जा रहा थी शराब खेप

थानाघ्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार शराब तस्कर से पूछताछ के बाद बात सामने आयी कि बरामद की गई शराब को गदियानी के राजा साह के पहुंचाने जा रहा था. गिरफ्तार युवक ने मौके पर फरार युवक के बारे में सिर्फ बलवा गांव का बताया गया, लेकिन वह नाम नहीं बता सका. थानाध्यक्ष ने कि मामले में गिरफ्तार शराब तस्कर सोनू कुमार व राजा साह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. जहां गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. वहीं फरार नामजद अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. साथ ही कहा की शराब तस्करी की नेटवर्क की जांच की जा रही है. जल्द ही इस नेटवर्क में जुड़े शराब तस्कर को गिरफ्तार कर ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन