Madhubani News : फायरिंग मामले में पुलिस ने एक आरोपित को पकड़ा
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 22 Jan 2026 10:15 PM
लखनौर थाना क्षेत्र की कछुआ गांव में पिछले बुधवार को हुई फायरिंग की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.
लखनौर/झंझारपुर. लखनौर थाना क्षेत्र की कछुआ गांव में पिछले बुधवार को हुई फायरिंग की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष कार्तिक भगत के नेतृत्व में पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने कहा कि कछुआ में फायरिंग के बाद सूचना मिली कि प्राथमिकी अभियुक्त बादल ठाकुर मिथिला हाट क्षेत्र में छिपा हुआ है. इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपित को पकड़ लिया. गिरफ्तार अभियुक्त बादल ठाकुर को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










