नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा में उत्साह का महौल
Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 20 Jan 2026 10:35 PM
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर झंझारपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है.
लखनौर /झंझारपुर. भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर झंझारपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय झंझारपुर में पटाखे फोड़े गए. एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया. भाजपा जिलाध्यक्ष बच्चा बाबू कामत ने इसे पार्टी के लिए “नवीन युग” की शुरुआत बताते हुए कहा कि आज का दिन भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार का एक युवा कार्यकर्ता बनना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है. इस अवसर पर कुमार राजा, सत्य नारायण अग्रवाल, प्रदीप ठाकुर, पंकज चौधरी, पुष्पेंद्र झा, राजा यादव, नवीन राय, अखिल कुमार, दीपु मंडल, अजय साह सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










