पांच वर्षों से जल रही शिक्षा की अलख, फ्री शिक्षा केंद्र में बच्चों को मिला बाल भोज व पाठ्य सामग्री
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Jun 2026 9:14 AM
बच्चों को पाठ्य साम्रग्री देते हुए.
Buxar News : सैकड़ों बच्चों को चाट, गोलगप्पे और आइसक्रीम का आनंद कराया गया. इसके बाद विद्यार्थियों के बीच कॉपी, कलम एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया.
Buxar News : (मनीष मिश्रा की रिपोर्ट)
जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत बलिहार गांव स्थित बाबू रामाशंकर सिंह स्मारक निशुल्क शिक्षा केंद्र में बाल भोज एवं पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आवश्यक शैक्षणिक संसाधनों से जोड़ना था.
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों बच्चों को चाट, गोलगप्पे और आइसक्रीम का आनंद कराया गया. इसके बाद विद्यार्थियों के बीच कॉपी, कलम एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया. बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और सामग्री प्राप्त कर खुशी व्यक्त की.
8वीं तक के बच्चों को दी जाती है अध्ययन सामग्री
गौरतलब है कि नवज्योति सेवा संस्थान के सहयोग से संचालित यह शिक्षा केंद्र पिछले पांच वर्षों से निरंतर आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करा रहा है. केंद्र में कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवश्यक अध्ययन सामग्री भी प्रदान की जाती है.
शिक्षा केंद्र के संचालक एवं गुलशन सिंह ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव केवल सरकार के भरोसे संभव नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभानी होगी. उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े परिवर्तन का आधार बन सकते हैं.
लोगों ने इस पहल की सराहना की
उन्होंने बताया कि बचपन में उन्हें अपने दादा स्वर्गीय बाबू रामाशंकर सिंह से जीवन के अनेक संस्कार और मूल्य सीखने का अवसर मिला. उन्हीं के आदर्शों और प्रेरणा से प्रेरित होकर उनकी स्मृति में इस निशुल्क शिक्षा केंद्र की स्थापना की गई.
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी स्पष्ट झलक रही थी. स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़कर गुलशन सिंह समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं.
Also Read: कोटा-पटना एक्सप्रेस से सात शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










