ePaper

Madhubani News. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का संपूर्ण जीवन ही संदेश है : डीएम

Updated at : 02 Oct 2024 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का संपूर्ण जीवन ही संदेश है : डीएम

डीएम ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का संपूर्ण जीवन ही उनका संदेश है. बापू के आदर्शों एवं उनके विचारों के अनुसरण का हमें संकल्प लेना चाहिए.

विज्ञापन

Madhubani News. मधुबनी. महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर डीएम अरविंद कुमार वर्मा सहित जिला के वरीय अधिकारियों ने बुधवार को मधुबनी स्टेशन परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. डीएम ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का संपूर्ण जीवन ही उनका संदेश है. बापू के आदर्शों एवं उनके विचारों के अनुसरण का हमें संकल्प लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमें बापू के विचारों को आगे बढ़ाते हुए उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना है. गांधी जयंती के अवसर पर उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने एवं सकारात्मक सोच के साथ जीवन मे आगे बढ़ने का संकल्प लेने की अपील भी की. उन्होंने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर हम उन्हें भी सादर नमन करते हैं. डीएम ने कहा कि शास्त्रीजी के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए. डीएम सहित उपस्थित सभी वरीय अधिकारियों ने इस अवसर पर महाकवि विद्यापति एवं बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर की मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया. डीएम ने अधिकारियों के साथ विद्यापति पार्क का भी निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि शहर के इस महत्वपूर्ण जगह पर स्थित विद्यापति पार्क नगरवासियों के लिए एक धरोहर के समान है. उन्होंने गांधी की प्रतिमा के पास किये गए कार्य एवं बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा के पास भवन निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया. साथ ही नियमित रख रखाव सहित कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. गांधी जयंती के अवसर पर विद्यालयों के पोषक क्षेत्र में प्रभातफेरी का आयोजन किया गया. वहीं विद्यालयों में वाद-विवाद, निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. इस अवसर पर नगर आयुक्त अनिल चौधरी, एडीएम शैलेश कुमार, नगर निगम के डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, एडीएम आपदा संतोष कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क परिमल कुमार, डीटीओ शशिशेखरण, एसडीपीओ मुख्यालय रश्मि, वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार,एडीएसओ आशीष अमन, एडिएमओ रजनीश कुमार, सहित कई वरीय अधिकारी,कर्मी एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन