क्राइम बैठक में धारा 107 की कार्रवाई तेज करने का निर्देश

Updated at : 14 Apr 2024 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
क्राइम बैठक में धारा 107 की कार्रवाई तेज करने का निर्देश

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रविवार को एसपी सुशील कुमार ने जिला के पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्षों के साथ मासिक क्राइम बैठक की.

विज्ञापन

मधुबनी . पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रविवार को एसपी सुशील कुमार ने जिला के पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्षों के साथ मासिक क्राइम बैठक की. बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के अवसर पर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए संवेदनशील बूथों की पहचान कर वर्नेबल मतदाताओं को सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया. एसपी ने थानाध्यक्षों को उपलब्ध कराए गए केंद्रीय बल से एरिया डोमिनेशन, संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च आदि कराने का निर्देश दिया. थाना बार चिन्हित किए गए फ्लाइंग स्क्वायड टीम एवं स्टेटिक स्क्वाड टीम के लिए प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी, कर्मी को अपने कर्तव्यों का बोध कराते हुए कार्रवाई करने के दायित्व का निर्वहन कराने की बात कही. लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न मामले में आरोपितों को अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने को कहा गया है. एसपी ने कहा कि सीसीए लगाए गए अपराधियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया गया है. बैठक में मुख्यालय डीएसपी, सदर डीएसपी, झंझारपुर डीएसपी, बेनीपट्टी, फुलपरास, खजौली एवं जयनगर सहित सभी अंचल के पुलिस निरीक्षक व थानाध्यक्ष मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन