Madhubani News : महादलित विकास मिशन के तहत योजनाओं की दी जानकारी

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर महादलित विकास मिशन के अंतर्गत महादलितों के समग्र विकास और उत्थान के लिये प्रखंड के एक दर्जन से अधिक पंचायतों के महादलित टोलों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. डीएम के निर्देश पर महादलित विकास मिशन के अंतर्गत महादलितों के समग्र विकास और उत्थान के लिये प्रखंड के एक दर्जन से अधिक पंचायतों के महादलित टोलों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मियों द्वारा मौजूद आमजनों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही 22 योजनाओं राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विद्यालय और आंगनबाड़ी में दाखिला, जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र, आधार कार्ड निर्माण, कुशल युवा प्रोग्राम, सीएम निश्चय सहायता भत्ता योजना, ई श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, भूमि बंदोबस्ती, सामाजिक सुरक्षा, बुनियादी केंद्र से जुड़ी योजनाएं, हर घर नल का जल, सीएम ग्रामीण पक्की गली नाली योजना, मनरेगा जॉबकार्ड, पीएम जन धन व सुरक्षा बीमा योजना, बिजली कनेक्शन, जीविका समूह व जीविकोपार्जन योजना, ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा सीएम टोला संपर्क योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लोहिया स्वच्छता बिहार अभियान के तहत सामुदायिक व व्यक्तिगत शौचालय निर्माण सहित अन्य योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई. नवकरही पंचायत में आयोजित कैंप में बीडीओ महेश्वर पंडित, मुखिया राम संजीवन यादव व पंचायत सचिव सन्नी कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन