Madhubani : पशु जागरुकता शिविर में बीमारी से बचाव की दी गई जानकारी

Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 30 Jul 2025 9:19 PM

विज्ञापन

शिविर का आयोजन प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को किया गया.

विज्ञापन

बाबूबरही .प्रखंड क्षेत्र के गम्हरिया महादलित टोल में पशु चिकित्सा सह जागरुकता शिविर का आयोजन प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को किया गया. मौके पर पशुपालकों को पशुओं में होने वाले विभिन्न बीमारियों को लेकर जागरूक किया गया. कहा कि पशुओं में बांझपन एवं अन्य जटिल बीमारियों से बचाव को लेकर प्रत्येक छह माह पर पशुओं को कृमि नाशक दवा खिलानी चाहिए. पशु में रिपीट ब्रीडर एवं लीवर फ्लू के बारे में जानकारी दी. चिकित्सकों ने बरसात के दिनो में पशुओं में बढ़ते डायरिया के प्रकोप पर विस्तार से जानकारी दी. पशुपालकों को सुझाव देते वर्षात के मौसम में पशुओं को हरा चारा सीधे नहीं खिलाने की सलाह दी. शिविर में मवेशियों को जांच कर जरूरतमंद पशुओं को निशुल्क दवा दिया गया. शिविर में डॉ. अमित कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, देवचंद दास, सरोज मिश्र आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन