जर्जर तार से की जा रही बिजली की आपूर्ति
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Apr 2024 9:37 PM
सड़क के किनारे लोगों के घरों तक नंगा तार से बिजली की सप्लाई की जा रही है.
अंधराठाढ़ी . प्रखंड के बरैय टोल में सड़क के किनारे लोगों के घरों तक नंगा तार से बिजली की सप्लाई की जा रही है. आंधी-तूफान में बिजली का तार टूटकर गिरने की संभावना से लोग भयभीत हैं. राहगीरों के लिए भी यह बिजली तार संकट उत्पन्न कर सकता है. समस्या को लेकर उपभोक्ता बिजली विभाग को कई बार लिखित व मौखिक शिकायत कर चुके है. बावजूद विभाग द्वारा समस्या का निदान नहीं किया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार बरैय टोल में तकरीबन पचास उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिया गया है. हल्की हवा चलते ही तार के निकट से चिंगारी निकलने लगता है. वहीं ब्रह्म स्थान के समीप आंधी-तूफान में बिजली का पोल टूट कर गिर गया है. जिसे नहीं बदला गया है. इस संबंध में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता रमेश कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. शीघ्र ही केबलिंग कराया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










