Madhubani News: मधुबनी में पुलिस की बड़ीकार्रवाई:करियौत गांव में भूसे के ढेर से 100 किलो गांजा बरामद

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News: मधुबनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: करियौत गांव में भूसे के ढेर से 100 किलो गांजा बरामद

भूसे के ढेर से 100 किलो गांजा बरामद

Madhubani News:मधुबनी के लौकही थाना पुलिस ने करियौत गांव में छापेमारी कर एक भूसा घर से 100 किलो गांजा बरामद किया है. पुलिस की भनक लगते ही तस्कर और उसके परिजन घर छोड़कर फरार हो गए.पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Madhubani News: बिहार के मधुबनी जिले से नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी सामने आई है. फुलपरास अनुमंडल के लौकही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करियौत गांव में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि भारत-नेपाल सीमा के नजदीकी इलाके में तस्करी के उद्देश्य से गांजे की एक बड़ी खेप को छुपाकर रखा गया है. इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया.

भूसे के ढेर में छुपाकर रखी गई थी नशीली खेप

लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को करियौत गांव निवासी राजदेव यादव के घर पर गांजा छुपाए होने की सटीक इनपुट मिली थी. सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए जब पुलिस टीम राजदेव यादव के ठिकाने पर पहुंची, तो वहां स्थित भूसा रखने वाले घर (भूसा घर) की सघन तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान भूसे के ढेर के बीच छुपाकर रखे गए 3 बड़े प्लास्टिक के बोरे बरामद हुए. जब इन बोरों को खोलकर देखा गया, तो उसमें भारी मात्रा में गांजा भरा हुआ था.

पुलिस की भनक लगते ही तस्कर और परिवार के सदस्य फरार

थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद किए गए तीनों बोरों में रखे गांजे का जब वजन कराया गया, तो वह कुल 100 किलोग्राम (1 क्विंटल) निकला. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस गांजे की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है. हालांकि, पुलिस टीम के गांव में दाखिल होने की भनक लगते ही मुख्य गांजा तस्कर राजदेव यादव और उसके घर के सभी सदस्य मौके से फरार होने में कामयाब रहे. पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले पदार्थ को जब्त कर थाने ले आई है. इस मामले में फरार तस्कर और उसके सहयोगियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी व अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

मधुबनी के फुलपरास से जगदीश कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन