बिस्फी के दो गांवों में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सरकारी रास्ता कराया गया मुक्त

Author Jib nath jha|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाते पदाधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिस्फी प्रखंड के दो गांवों में प्रशासन ने सरकारी भूमि और सार्वजनिक रास्तों से अतिक्रमण हटाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है. इस कार्रवाई से सरकारी संपत्तियों को मुक्त कराया गया है.

विज्ञापन

Madhubani News: बिस्फी प्रखंड के केरवार और सादुल्लाहपुर गांव में सरकारी भूमि और सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया. अभियान के दौरान सरकारी रास्ते से अतिक्रमण हटाकर भूमि को खाली कराया गया.

विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम सारंग पाणि पांडेय के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व अंचलाधिकारी संतोष कुमार सिंह और राजस्व पदाधिकारी सविता कुमारी ने किया.

कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष अनुराग कुमार, अविनाश कुमार तथा सीआई विजय यादव सहित पुलिस और अंचल कार्यालय की टीम मौजूद रही.

सरकारी भूमि पर कब्जा बर्दाश्त नहीं

प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. सीओ संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी भूमि और सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

उन्होंने लोगों से सरकारी संपत्ति की सुरक्षा करने तथा सार्वजनिक रास्तों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की.

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और अंचल कार्यालय के कर्मी तैनात रहे. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन