रूस के स्टेट डूमा चुनाव में बिहार की एंट्री, राजनगर विधायक सुजीत पासवान करेंगे चुनाव प्रक्रिया का अवलोकन

Updated:
विज्ञापन

विधायक सुजीत पासवान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रूस में आयोजित होने वाले संसदीय चुनाव के लिए बिहार के राजनगर विधायक सुजीत पासवान को अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में चुना गया है. यह बिहार और मिथिलांचल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

विज्ञापन

मधुबनी: बिहार की धरती और मिथिला की प्रतिभा एक बार फिर देश की सीमाओं से आगे बढ़कर वैश्विक मंच पर अपनी पहचान दर्ज कराने जा रही है. राजनगर के विधायक एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुजीत पासवान रूस में आयोजित होने वाले संसदीय चुनाव में अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनिधित्व करेंगे.

विज्ञापन

इसके लिए विधायक सुजीत पासवान को रूसी संघ के सिविक चेंबर ऑफ द रशियन फेडरेशन की ओर से आमंत्रित किया गया है. आधिकारिक आमंत्रण में उन्हें चुनावी प्रक्रिया के सार्वजनिक पर्यवेक्षण तथा अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों एवं नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ चुनाव प्रक्रिया के अवलोकन में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया है. रूस में 18 से 20 सितंबर के बीच होने वाले स्टेट डूमा (संसद) के चुनाव के दौरान विभिन्न देशों से चयनित जनप्रतिनिधियों एवं विशेषज्ञों को अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षण के लिए आमंत्रित किया गया है.

चुनावी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करेंगे विधायक

भारत से बिहार के जनप्रतिनिधि सुजीत पासवान का इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए आमंत्रित होना राजनगर, मिथिला सहित बिहार के लिए गौरव का विषय बताया गया है. इस अंतरराष्ट्रीय दायित्व के तहत सुजीत पासवान मॉस्को स्थित सिचुएशनल सेंटर में विदेशी सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों और अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों के साथ चुनावी प्रक्रिया का अवलोकन एवं मॉनिटरिंग करेंगे.

यह उपलब्धि केवल एक जनप्रतिनिधि का व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि बिहार की राजनीतिक प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और मिथिला की मेधा को मिला वैश्विक सम्मान बताया गया है. बिहार के एक सामान्य परिवार से आने वाले जनप्रतिनिधि का अंतरराष्ट्रीय चुनाव पर्यवेक्षण के लिए चयन होना प्रदेश के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी संदेश माना जा रहा है.

विधायक ने जतायी प्रसन्नता

सुजीत पासवान ने इस आमंत्रण पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह उनके लिए नहीं, बल्कि बिहार के हर व्यक्ति का सम्मान है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके जैसे सामान्य व्यक्ति की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, संगठन के मार्गदर्शन, राजनगर की जनता तथा बिहार के लोगों के स्नेह, प्यार और आशीर्वाद का प्रतिफल है.

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर आयोजित होने वाले चुनाव में अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भूमिका निभाने का अवसर मिलना उनके लिए गौरव और विनम्रता का क्षण है. वह इसे भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और बिहार की प्रतिष्ठा का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी के रूप में देखते हैं.

रूसी संघ के सिविक चेंबर के प्रति जताया आभार

विधायक ने कहा कि यह अवसर उनके लिए राजनगर की जनता के विश्वास और बिहारवासियों के आशीर्वाद को वैश्विक मंच तक पहुंचाने का अवसर है. उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए रूसी संघ के सिविक चेंबर, उसकी अध्यक्ष लिडिया मिखीवा, सेंटर फॉर इंटरनेशनल इंटरैक्शन एंड कोऑपरेशन तथा इससे जुड़े सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के प्रति भी साधुवाद व्यक्त करते हुए कहा कि भारत आज विश्व पटल पर एक सशक्त, सम्मानित और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार की मिट्टी से निकली प्रतिभा का वैश्विक लोकतांत्रिक मंच तक पहुंचना यह संदेश देता है कि बिहार अपनी विरासत और प्रतिभा के साथ-साथ नेतृत्व और लोकतांत्रिक सहभागिता के लिए भी विश्व पटल पर पहचान बना रहा है.

यह भी पढ़ें

तीन बच्चों की मां की संदिग्ध मौत, सांप के काटने की बात कहकर पति ने करा दिया अंतिम संस्कार; पिता ने लगाया हत्या का आरोप

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन