बाबूबरही में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार के मधुबनी जिले में सोनपताही गांव में एक 25 वर्षीय विवाहिता, कविता कुमारी, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. पति से विवाद के बाद कीटनाशक सेवन की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Madhubani News: बाबूबरही थाना क्षेत्र की सर्रा पंचायत अंतर्गत सोनपताही गांव में 25 वर्षीय एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया. मृतका की पहचान कविता कुमारी, पत्नी दीपक कुमार राय, के रूप में हुई है.

पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक कुमार राय घोंघरडीहा स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करता है और शुक्रवार को घर आया था. शाम के समय किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि कविता कुमारी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया.

परिजन उन्हें तत्काल अंधराठाढ़ी के एक निजी क्लीनिक ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. हालांकि अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: बाबूबरही में 1.34 क्विंटल गांजा बरामद, पुलिस देख चालक कार छोड़कर फरार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारण का खुलासा

घटना की सूचना मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे. दोनों पक्षों के बीच सामाजिक स्तर पर समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी.

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी.


विज्ञापन
Avnish Kumar Karn

लेखक के बारे में

By Avnish Kumar Karn

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन