बाबूबरही के प्लस टू विद्यालय में एससी छात्रावास निर्माण अधूरा, चारदीवारी भी नहीं बनी

एमएलसी को ज्ञापन सौंपते पूर्व जिला पार्षद सदस्य
मधुबनी के बाबूबरही स्थित प्लस टू जगदीश नंदन उच्च विद्यालय में अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए प्रस्तावित छात्रावास और विद्यालय की चारदीवारी का निर्माण कार्य अधर में लटका है. जर्जर छात्रावास तोड़े जाने के बाद नया निर्माण शुरू नहीं हुआ है, जिससे छात्रों को परेशानी हो रही है.
Madhubani News: प्लस टू जगदीश नंदन उच्च विद्यालय, बाबूबरही में अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए प्रस्तावित छात्रावास और विद्यालय की चारदीवारी का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है. निर्माण कार्य में हो रही देरी के कारण छात्रों और विद्यालय प्रबंधन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
जर्जर छात्रावास तोड़ने के बाद नहीं शुरू हुआ नया निर्माण
जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर में पहले से बना अनुसूचित जाति छात्रावास जर्जर हो गया था. स्टेडियम निर्माण में बाधा बनने के कारण जिला पदाधिकारी और जिला कल्याण पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में उसे ध्वस्त कर दिया गया था.
विद्यालय प्रबंधन ने नए छात्रावास निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी उपलब्ध करा दिया है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है.
चारदीवारी का काम भी अधूरा
विद्यालय की सुरक्षा के लिए बनाई जा रही चारदीवारी का निर्माण भी अधूरा पड़ा है. बताया गया कि ठेकेदार ने निर्माण कार्य बीच में ही छोड़ दिया, जिससे विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है.
एमएलसी से की हस्तक्षेप की मांग
इस मामले को लेकर पूर्व जिला पार्षद मो. जहांगीर अली ने विधान परिषद सदस्य डॉ. भारती मेहता को पत्र भेजकर छात्र-छात्राओं के हित में एससी छात्रावास और विद्यालय की चारदीवारी का निर्माण शीघ्र पूरा कराने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि इन दोनों कार्यों के पूरा होने से छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और आवश्यक सुविधाएं मिल सकेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










