मेरा युवा भारत पोर्टल पर छात्रों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करें : डीएम

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते डीएम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने 'मेरा युवा भारत' पोर्टल पर सभी विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं. यह पोर्टल युवाओं को राष्ट्र निर्माण में जोड़ने और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होगा.

विज्ञापन

Madhubani News: जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार देर शाम समाहरणालय में 'मेरा युवा भारत' जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में युवाओं के सर्वांगीण विकास, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक गतिविधियों की मुख्यधारा से जोड़ने को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई.

विज्ञापन

सभी विद्यार्थियों का पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ युवा विकास से जुड़े कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से 15 अगस्त तक चल रहे विशेष पंजीकरण अभियान के तहत जिले के सभी मध्य एवं उच्च विद्यालयों के विद्यार्थियों का 'मेरा युवा भारत' पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण कराया जाए.

उन्होंने कहा कि पोर्टल पर पंजीकरण के माध्यम से युवाओं को स्वयंसेवा, कौशल विकास, नेतृत्व विकास, विभिन्न प्रतियोगिताओं और राष्ट्रीय स्तर के अवसरों का लाभ मिलेगा, जिससे उनके व्यक्तित्व और सामाजिक सहभागिता का विकास होगा.

साइबर सुरक्षा, टीबी और नशा मुक्ति अभियान में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

डीएम ने राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को अपने-अपने प्रखंडों में साइबर सुरक्षा, सड़क एवं यातायात सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए. उन्होंने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय मित्र के रूप में अधिक से अधिक लोगों को टीबी जांच के लिए प्रेरित करने को भी कहा.

इसके साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि जिले में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक और जन-जागरूकता आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं.

मानसून में जलाशयों से दूर रहने की अपील

मानसून को देखते हुए जिलाधिकारी ने युवा स्वयंसेवकों को निर्देश दिया कि वे बच्चों और अभिभावकों को नदियों, तालाबों और अन्य जलाशयों के पास जाने से होने वाले संभावित खतरों के प्रति जागरूक करें, ताकि डूबने जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिले में व्यापक युवा कार्यक्रम आयोजित करने और अधिकाधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया.

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिले में क्षय रोग (टीबी) की स्थिति की समीक्षा करते हुए लोगों से समय पर जांच और पूरा उपचार कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि विभागीय समन्वय और युवाओं की सकारात्मक भागीदारी से ही विकसित, स्वस्थ और सशक्त भारत के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

बैठक में सदस्य सचिव सह जिला युवा पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन