बिहार से बाहर काम करने वाले मजदूर ध्यान दें, हादसे में मिल सकती है 4 लाख तक की मदद

Updated:
विज्ञापन

घर का ईंट जोड़ता मिस्त्री (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्रम कल्याण दिवस के अवसर पर आयोजित शिविर में श्रमिकों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया. प्रवासी मजदूरों को दुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में 4 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता का प्रावधान है.

विज्ञापन

श्रम कल्याण दिवस के अवसर पर गुरुवार को सेमिनार हॉल में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. श्रम अधीक्षक रतीश कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गयी. शिविर में श्रमिकों को श्रम कानून, उनके अधिकार और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों के लिए है विशेष व्यवस्था

श्रम अधीक्षक ने बताया कि बिहार प्रवासी कामगार ऐप के माध्यम से राज्य से बाहर काम करने वाले श्रमिकों का पंजीकरण किया जा रहा है. इसका उद्देश्य प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा और जरूरत के समय उन्हें सहायता उपलब्ध कराना है.

उन्होंने बताया कि पंजीकृत प्रवासी श्रमिकों को दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता का प्रावधान है. दुर्घटना में आंशिक अपंगता होने पर 50 हजार रुपये और पूर्ण अपंगता की स्थिति में एक लाख रुपये की सहायता दी जाती है. वहीं, श्रमिक की मृत्यु होने पर उसके आश्रितों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का प्रावधान बताया गया.

निर्माण श्रमिकों से पंजीकरण की अपील

कार्यक्रम का शुभारंभ करते श्रम अधीक्षक रतीश कुमार व एलईओ | Prabhat Khabar Network
कार्यक्रम का शुभारंभ करते श्रम अधीक्षक रतीश कुमार व एलईओ | Prabhat Khabar Network

शिविर में अधिकारियों ने निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों से नए पोर्टल और लेबर चौक न्यू ऐप पर जल्द पंजीकरण कराने की अपील की. अधिकारियों ने कहा कि पंजीकरण के माध्यम से श्रमिकों को संबंधित सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने में मदद मिलेगी.

श्रमिकों को अपने अधिकारों और योजनाओं की जानकारी रखने के साथ जरूरी दस्तावेजों के साथ पंजीकरण कराने के लिए भी जागरूक किया गया.

बाल श्रम और नशे के खिलाफ दिया संदेश

कार्यक्रम में बाल श्रम रोकने और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने पर भी जोर दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि बच्चों को कम उम्र में काम में लगाने के बजाय उन्हें स्कूल भेजना जरूरी है. इसके साथ ही समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश भी दिया गया.

शिविर में विभिन्न प्रखंडों के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी और श्रमिक संघों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. इस दौरान श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी गयी.

यह भी पढ़ें:

श्रमिकों के लिए जरूरी खबर: कम मजदूरी मिलने पर कर सकते हैं शिकायत, अधिकारी ने बताया तरीका

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन