बाबूबरही में कार से 1.34 क्विंटल गांजा बरामद, 8 लाख की खेप छोड़ चालक फरार

Updated:
विज्ञापन

बाबूबरही पुलिस द्वारा जब्त गांजा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाबूबरही पुलिस ने शुक्रवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए पिरही-पिपराघाट मार्ग से करीब 1.34 क्विंटल गांजा बरामद किया है. इसकी बाजार कीमत 8 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया है, जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा.

विज्ञापन

Madhubani News: बाबूबरही थाना पुलिस ने शुक्रवार रात कार्रवाई करते हुए करीब 1 क्विंटल 34 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया है. पिपराघाट कॉलेज के ढलान के पास एक स्विफ्ट कार से जब्त गांजा की बाजार कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है, जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.

विज्ञापन

शराब तस्करी की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

थानाध्यक्ष राहुल कुमार को सूचना मिली थी कि पिरही-पिपराघाट मार्ग से एक स्विफ्ट कार में शराब की तस्करी की जा रही है. सूचना के आधार पर एएसआई इंद्रजीत गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी की.

पुलिस को देखते ही चालक ने कार मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन रास्ता संकीर्ण होने के कारण वह वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया.

कार की तलाशी में पांच बोरों से मिला गांजा

सीओ सुकांत राहुल की मौजूदगी में दंडाधिकारी की उपस्थिति में कार की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान वाहन से पांच बोरों में भरा गांजा बरामद हुआ. थाना लाकर वजन कराने पर इसकी मात्रा 1 क्विंटल 34 किलो 900 ग्राम निकली.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

स्थानीय लोगों के अनुसार जब्त स्विफ्ट कार बाजार के एक व्यवसायी की बताई जा रही है. हालांकि पुलिस इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है.

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन