ePaper

सोनी नदी पर बना चचरी पुल तेज धारा में बहा

Updated at : 16 Jul 2024 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
सोनी नदी पर बना चचरी पुल तेज धारा में बहा

प्रखंड क्षेत्र के मैनाडीह गांव के निकट से गुजरने वाली सोनी नदी पर बनाए गए चचरी पुल मंगलवार की सुबह बह गयी.

विज्ञापन

बाबूबरही. प्रखंड क्षेत्र के मैनाडीह गांव के निकट से गुजरने वाली सोनी नदी पर बनाए गए चचरी पुल मंगलवार की सुबह बह गयी. जिस कारण पुल के रास्ते सफर करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी है. गांव के बृजमोहन सिंह, अमरेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि मंगलवार की सुबह नदी में अचानक पानी में वृद्धि हुई. इसी क्रम में पानी के तेज धारा ने पुल को बहा ले गई. हालांकि पुल अपने स्थान से लगभग सौ मीटर दूर एक पेड़ से अटक गया. लोगों ने बताया कि चचरी पुल का निर्माण प्रत्येक वर्ष ग्रामीण द्वारा आपसी चंदा इकट्ठा कर एवं जन सहयोग से निर्माण करते थे. प्रत्येक वर्ष बरसात के महीना आते ही पुल क्षतिग्रस्त हो जाते हैं. पुल के रास्ते लोगों को प्रखंड मुख्यालय से मुरहद्दी, बलाटी, मैनाडीह, बेला, चंदरडीह के अलावे खजौली प्रखंड के कई गांवों के लोगों का आवाजाही करते थे. बता दे कि पुल बहने एवं क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में इस गांव के लोगों को प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट जाने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन