पश्चिम बंगाल में दर्ज धोखाधड़ी केस में मधुबनी से पकड़े गए TMC के पूर्व प्रत्याशी कैलाश मिश्र

Updated:
विज्ञापन
Police personnel during the arrest of former TMC candidate Kailash Mishra in Madhubani.

टीएमसी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कैलाश मिश्र

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी प्रत्याशी रहे मधुबनी के अरेर निवासी कैलाश मिश्र को फ्रॉड मामले में बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर धोखाधड़ी के कई मामलों में केस दर्ज हैं और एक मामले में गैर जमानती वारंट भी जारी था. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मधुबनी के बेनीपट्टी से धनंजय कुमार धीरज की रिपोर्ट

Madhubani News: मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के अरेर पश्चिम टोला निवासी तथा हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रत्याशी रहे कैलाश मिश्र को बंगाल पुलिस ने मधुबनी पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी शनिवार शाम अरेर और रहिका के बीच मुख्य सड़क से की गई.

नाटकीय ढंग से हुई गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार बंगाल पुलिस की टीम मधुबनी पहुंची थी और स्थानीय पुलिस के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए कैलाश मिश्र को हिरासत में लिया गया. गिरफ्तारी के बाद उन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए अपने साथ ले जाया गया.

फ्रॉड के कई मामलों में दर्ज है केस

बेनीपट्टी के एएसपी अमित कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि कैलाश मिश्र के खिलाफ पश्चिम बंगाल में धोखाधड़ी (फ्रॉड) से जुड़े दो से तीन मामले दर्ज हैं. इनमें से एक मामले में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था.

रुपये के घोटाले का आरोप

पुलिस के अनुसार बंगाल पुलिस का आरोप है कि कैलाश मिश्र पश्चिम बंगाल में कथित रूप से रुपये का घोटाला कर उसकी राशि का निवेश बिहार में करते थे. इसी आरोप की जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई की गई है.

ईडी भी कर रही है तलाश

एएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी कैलाश मिश्र की तलाश कर रहा है. हालांकि इस संबंध में विस्तृत जानकारी जांच एजेंसियों द्वारा ही साझा की जाएगी.

गिरफ्तारी के बाद चर्चाओं का दौर

कैलाश मिश्र की गिरफ्तारी के बाद बेनीपट्टी, अरेर और पूरे मधुबनी जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. लोग विभिन्न स्तरों पर इस मामले को लेकर चर्चा कर रहे हैं. अब सभी की नजर पुलिस और जांच एजेंसियों की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन