छेका से पहले चोरों ने उड़ाया शादी का सारा समान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 May 2024 10:06 PM
थाना क्षेत्र के बड़की मुरहद्दी तटबंध टोल निवासी विजय कुमार पासवान के घर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया है.
बाबूबरही. थाना क्षेत्र के बड़की मुरहद्दी तटबंध टोल निवासी विजय कुमार पासवान के घर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया है. इस संबंध में गृहस्वामी विजय कुमार पासवान ने बाबूबरही थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंद्रमणि सदल बल घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है. प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि पुत्री की शादी के लिए परदेस से घर आये हैं. शादी को लेकर बुधवार को छेका का कार्यक्रम तय था. लेकिन बीते मंगलवार की रात चोरों ने घर में रखे सारा सामान उड़ा ले गये. प्राथमिकी में कहा गया है कि बीते मंगलवार की रात वे सपरिवार गहरी नींद में सो रहे थे. आधी रात को घर में बर्तन गिरने की आवाज पर नींद खुली तो देखा कि घर में रखे बक्से को तोड़कर नगद 30 हजार, सोने का मंगलसूत्र, कान की बाली, नाक का छक, इमरजेंसी लाइट सहित अन्य सामान गायब कर दिया गया है. थानाधयक्ष ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










