किशोरी के संग एक अधेड़ ने किया दुष्कर्म
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Sep 2024 10:25 PM
एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के संग एक अधेड़ ने दुष्कर्म किया है.
बाबूबरही . थाना क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के संग एक अधेड़ ने दुष्कर्म किया है. उसे ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. लोगों ने बताया कि शनिवार की सुबह किशोरी घर से पश्चिम बगीचा में शौच करने गई थी. इसी क्रम में गांव के ही एक 55 वर्षीय अधेड़ मो. महबूब इसके पीछे हो गया. सुनसान जगह पर किशोरी का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया. शौच जाने के क्रम में पीडि़ता के बहन के छोटे पुत्र भी अपनी मौसी के पीछे हो गया था. मौसी के साथ जबरदस्ती किए जाने की घटना को देख बच्चा रोते अपने घर लौट आया. इस बात की जानकारी अपनी मां एवं घर के अन्य सदस्य को दिया. जब तक घर के लोग यहां पहुंचते तब तक पीडि़ता को छोड़ दुष्कर्मी भाग निकला था. बताया गया कि भाग कर वह घंटो छिपा रहा. लोगों ने उसको उसके नये घर से पकड़ा. अधेड़ दुष्कर्मी की तीन शादी हो चुकी है. एक से तलाक हो चुका है. जबकि दो पत्नी, चार पुत्र, दो पुत्री व पोते पोती हैं. थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए मधुबनी भेजा जा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










