सर्प दंश से एक बालक की मौत

Updated at : 09 Jun 2024 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
सर्प दंश से एक बालक की मौत

सर्प दंश से एक बच्चे की मौत हो गई है. मृतक की पहचान जरैल गांव निवासी जितेंद्र महतो के पुत्र शिवम महतो (10) के रुप में की गई है.

विज्ञापन

बेनीपट्टी . अरेर थाना जरैल गांव में सर्प दंश से एक बच्चे की मौत हो गई है. मृतक की पहचान जरैल गांव निवासी जितेंद्र महतो के पुत्र शिवम महतो (10) के रुप में की गई है. बताया जा रहा है कि मृतक अपने घर के निकट खेल रहा था. जहां एक विषैले सांप ने उसे डंस लिया. इसके बाद बच्चे के स्वास्थ्य की स्थिति बिगड़ने लगी तो परिजन तुरंत ही बच्चे को लेकर इलाज के लिए बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति नाजुक देख उसका प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल मधुबनी के लिये रेफर कर दिया. जहां सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया. मृतक के परिजनों का रो-रोकर जहां बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन