बारिश हो ना हो, सड़क पर रहता है जलजमाव

Updated at :29 Jan 2017 3:15 AM
विज्ञापन
बारिश हो ना हो, सड़क पर रहता है जलजमाव

समस्या. चौवन्नी पट्टी जानेवाले रोड पर घुटने भर पानी मधुबनी : बारिश हो ना हो, पर शहर में कई मुहल्लों में सालों भर बारिश सा नजारा देखने को मिल जायेगा. ऐसा नहीं कि इस समस्या से अधिकारी व प्रतिनिधि अवगत नहीं हैं. पर आज तक इस समस्या के निदान के दिशा में कोई पहल नहीं […]

विज्ञापन

समस्या. चौवन्नी पट्टी जानेवाले रोड पर घुटने भर पानी

मधुबनी : बारिश हो ना हो, पर शहर में कई मुहल्लों में सालों भर बारिश सा नजारा देखने को मिल जायेगा. ऐसा नहीं कि इस समस्या से अधिकारी व प्रतिनिधि अवगत नहीं हैं. पर आज तक इस समस्या के निदान के दिशा में कोई पहल नहीं हो सका है. आम लोगों ने कई बार आंदोलन भी किया है. पर नतीजा ढाक का तीन पात.
चौवन्नी पट्टी की सड़क पर घुटने भर पानी. शहर में आने वाले चौवन्नी पट्टी सड़क पर आज भी घुटने भर पानी जमा है. राहगीरों को आने जाने में परेशानी हो रही है. कई यात्री बीच पानी में गिड़ भी जाते हैं. जर्जर सड़क पर जलजमाव से लोग बेहाल है. आलम यह है कि आस पास के लोगों के घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है.
हो चुका है आंदोलन . गांधी चौक से चौवन्नीपट्टी होते हुए सप्ता में मिलने वाली रोड के निर्माण को लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने आंदोलन भी किया है. सप्ता के समीप समाजसेवियों ने अनिश्चितकालीन अनशन किया. जिसे सदर एसडीओ ने यह कह कर तोड़वा दिया कि सड़क का निर्माण तीन माह के अंदर करा दिया जायेगा. पर आज तक यह आश्वासन कभी पूरा नहीं हो सका.
विधायक भी परेशान . आम लोगों की बात कौन करे राजनगर के विधायक रामप्रीत पासवान भी जल जमाव से परेशान हैं. मधुबनी क्षेत्र के वार्ड न. 2 स्थित संतुनगर मोहल्ला के अंबेदकर नगर में दो वर्षों से पीसीसी सड़क पर जलजमाव है. जबकि नगर परिषद का ध्यान कई बार आकृष्ट किया गया है. उन्होंने कहा कि पूर्व में इस रोड का निर्माण पूर्व विधान पार्षद बालेश्वर सिंह भारती के ऐच्छिक कोष से कराया गया था. दो वर्षों से मोहल्ला वासी गंदे पानी से गुजरते है. उन्होंने नगर परिषद पर आरोप लगाया है कि इनके द्वारा महादलित बस्ती की अनदेखी की जा रही है. अगर शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था एवं रोड का निर्माण नहीं किया गया तो वार्ड नंबर 2 की जनता आंदोलन करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन