Madhubani News: बेनीपट्टी में इंडेन गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई, स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर गोदाम सील

Author :SUMIT KUMAR
Published by :SUMIT KUMAR
Updated at :13 May 2026 6:56 PM
विज्ञापन
Madhubani News:बेनीपट्टी में इंडेन गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई, स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर गोदाम सील

इंडेन गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई

Madhubani News: मधुबनी के बेनीपट्टी में एसडीएम के निर्देश पर अवंतिका इंडेन गैस एजेंसी की जांच की गई. स्टॉक मिलान में भारी गड़बड़ी मिलने पर प्रशासन ने गोदाम और कैंपस को सील कर दिया है. जांच रिपोर्ट एडीएम को भेजी गई है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Madhubani News: मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड मुख्यालय में बुधवार की शाम प्रशासनिक टीम ने अचानक गैस एजेंसी की जांच की. इस दौरान भारी अनियमितता और स्टॉक में गड़बड़ी पाए जाने के बाद अवंतिका इंडेन गैस एजेंसी को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है. यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के आलोक में की गई है.

स्टॉक मिलान में सामने आया बड़ाअंतर

एसडीएम शारंग पाणि पांडेय के निर्देश पर गठित जांच टीम ने बेनीपट्टी स्थित अवंतिका इंडेन वितरक के कार्यालय और गोदाम का औचक निरीक्षण किया. जांच के दौरान जब स्टॉक का भौतिक मिलान किया गया, तो आंकड़ों में काफी अंतर पाया गया. एजेंसी द्वारा ऑनलाइन वितरण की स्थिति स्पष्ट नहीं की जा सकी, जिसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने लेटर पैड पर स्टॉक का ब्यौरा दिया. जब टीम ने इस आंकड़े को सत्यापित किया, तो वह भौतिक स्टॉक से मेल नहीं खाया.

प्रशासन ने गोदाम और कैंपस को किया सील

अनियमितता की पुष्टि होने के बाद जांच टीम ने सख्त रुख अपनाते हुए एजेंसी के गोदाम को सील कर दिया. अधिकारियों ने गोदाम के दोनों मुख्य द्वारों पर ताला जड़कर उसे आधिकारिक रूप से सील किया. इसके साथ ही एजेंसी के गोदाम परिसर को भी सील करने की कार्रवाई की गई है. जांच टीम में शामिल एडीएसओ राज कुमार झा और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रोहित रंजन झा ने बताया कि इस पूरी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट एडीएम को सौंपी जा रही है. इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य गैस वितरकों में हड़कंप मचा हुआ है.

मधुबनी बेनीपट्टी से धनंजय कुमार धीरज की रिपोर्ट

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन