झंझारपुर में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का उद्घाटन, एमएलसी ने किया शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

मॉडल स्कूल का शुभारंभ करते एमएलसी अंबिका गुलाब यादव व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झंझारपुर आरएस स्थित एमपीटी प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का भव्य उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया. इस मॉडल स्कूल में छात्रों को स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला और खेल मैदान जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी.

विज्ञापन

Madhubani News: झंझारपुर आरएस स्थित एमपीटी प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में स्थापित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से किया. वहीं स्थानीय स्तर पर विद्यालय का विधिवत शुभारंभ विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अम्बिका गुलाब यादव ने किया.

विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारी और गणमान्य लोग रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार पाठक, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिव नारायण कुमार सुमन, गोविंद कुमार, मुकेश टिबरेवाल, सुबोध कुमार मिश्रा, प्रदीप ठाकुर, प्रदीप कुमार झा, ललन पासवान, कुमार राजा, सीआरसीसी विजय कुमार मिश्रा सहित शिक्षा विभाग के कई अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे.

स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला और खेल मैदान की सुविधा

एमएलसी अम्बिका गुलाब यादव ने कहा कि सात निश्चय योजना के तहत बनाए गए इस मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा का बेहतर वातावरण मिलेगा. विद्यालय में स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला, आधुनिक कक्षाएं और खेल मैदान जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और छात्रों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन